नई दिल्ली, अगस्त 13 -- 15 अगस्त यानी Independence Day के मौके पर दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही यहां परेड, एयरफोर्स शो और कई दूसरे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अगर आप इस पूरे कार्यक्रम को टीवी या मोबाइल पर देखने के बजाय लाल किले पहुंचकर लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए पहले टिकट लेना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन के सीधे लाल किले पहुंचकर समारोह में शामिल नहीं हुआ जा सकता।अच्छी बात यह है कि टिकट की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। इसके लिए सरकार के Aamantran Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। टिकट की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से टिकट Rs.20, Rs.100 और Rs.500 में उपलब्ध हैं। टिकट बुक करने के बाद मोबाइल पर पास डाउनलोड करके रखना होगा। 20 रुपए से शुरू Independence Day टिक...