हरिद्वार, अगस्त 12 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जनपद हरिद्वार की सभी मदिरा दुकानें और संबंधित लाइसेंसी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आबकारी अनुज्ञापनों की सामान्य शर्तों के तहत बंदी के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जिले में संचालित देशी-विदेशी मदिरा की दुकानों, डिपार्टमेंटल स्टोर, बार, गोदाम, एक दिवसीय बार अनुज्ञापन, सैन्य कैंटीन, आसवनी, बॉटलिंग प्लांट, ब्रुअरी सहित अन्य आबकारी अनुज्ञापन बंद रहेंगे। इस दौरान मदिरा की बिक्री, परिवहन और उपभोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। बंदी दिवस के लिए लाइसेंसी प्रतिष्ठानों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित राजस्व में किसी प्रकार की क्षतिपूर्ति या छूट नहीं मिलेगी। यह भी पढ़ें- Bank Holiday: कल गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 13 अगस्त की छुट्ट...