बरेली, अगस्त 11 -- बरेली। स्वतंत्रता दिवस के सार्वजनिक अवकाश के कारण अगस्त माह का संपूर्ण समाधान दिवस अब 17 अगस्त, सोमवार को आयोजित किया जाएगा। डीएम कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त 2026 को शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का सार्वजनिक अवकाश है। इसके चलते जनपद बरेली की समस्त तहसीलों में 17 अगस्त को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इसमें फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...