रांची, अगस्त 14 -- झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को मुख्य राजकीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि, वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई मार्गों पर यातायात में बदलाव किया गया है। साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, ड्रॉप गेट और अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।भारी वाहनों की नो एंट्री स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 15 अगस्त की सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। विभिन्न जिलों से रां...