कटिहार, अगस्त 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अवकाश और लंबित सेवा संबंधी मामलों के निपटारे को लेकर शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब 15 अगस्त 2026 के बाद किसी भी प्रकार के अवकाश के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अर्जित अवकाश, मातृत्व अवकाश, चिकित्सावकाश, शिशु देखभाल अवकाश सहित सभी प्रकार के आवेदन केवल ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएंगे। साथ ही अवकाश स्वीकृति का आदेश भी इसी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही विभाग ने शिक्षकों के बकाया वेतन, महंगाई भत्ता, सेवा लाभ और अन्य लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 22 अगस्त तक लंबित मामलों के आवेदन और आवश्यक अभिलेख जिला कार्यालय उपलब्ध ...