15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक
भागलपुर, अगस्त 8 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (आईएएस) कृष्ण चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की रूपरेखा, सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व पूरे सम्मान, अनुशासन और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह शारदा पाठशाला के खेल मैदान में आयोजित होगा, जहां सुबह 9:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों को निर्देश देते हुए कहा कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मटियाल स्टेडियम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.