15 अक्तूबर से सूबेदारगंज-डीडीयू मेमू के समय में बदलाव
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सूबेदारगंज-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू ट्रेन के समय में बदलाव किया है। गाड़ी संख्या 64596 की संशोधित समय-सारणी 15 अक्तूबर 2026 से लागू होगी।नई समय-सारणी के अनुसार चुनार स्टेशन पर ट्रेन अब सुबह 10:10 बजे पहुंचेगी और 10:12 बजे रवाना होगी। पहले यहां ठहराव 10:10 से 10:40 बजे तक था। कैलहट में ट्रेन 10:22 से 10:23 बजे, नारायणपुर बाजार में 10:33 से 10:35 बजे और जिवनाथपुर में 10:48 से 10:50 बजे तक रुकेगी। रेलवे के अनुसार समय में बदलाव के बाद इन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव कम किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.