15 अक्तूबर से लगेगा किसान मेला, 8 राज्यों के जुड़ेंगे किसान
कानपुर, सितम्बर 1 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि हर साल की तरह विवि परिसर में 15 से 17 अक्तूबर के बीच उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस मेले की थीम 'सशक्त किसान, आत्मनिर्भर भारत' रखी गई है। कुलपति ने बताया कि इस साल मेले में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, नई दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं चंडीगढ़ सहित आठ से अधिक प्रदेशों के किसान हिस्सा लेंगे। निदेशक प्रसार डॉ. वीके त्रिपाठी ने बताया कि मेले में कृषि यंत्र, बीज, उर्वरक, औषधीय पौधे, हस्तकला उत्पाद, सौर ऊर्जा उपकरण, दुग्ध उत्पाद और प्रसंस्कृत खाद्य सामग्री का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। विवि की ओर से विकसित नई फसलों की प्रजातियां, मशरूम और श्रीअन्न से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.