प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रमुख त्योहारों पर एक महीने से पहले से मिठाई बनाकर डंप करने और त्योहार पर बिक्री करने वाले दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कस दिया है। 15 अक्तूबर से दुकान पर बिकने वाली और गोदाम में डंप मिठाइयों पर दुकानदार को एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। मिठाइयों की एक्सपायरी एक दिन से 30 दिन तक हो सकती है। होली, दिवाली और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व पर हर व्यक्ति परिवार के लिए मिठाई खरीदता है। ऐसे में मिठाई विक्रेता एक महीने से विभिन्न मिठाइयां बना कर गोदाम में डंप कर लेते हैं और त्योहार पर बिक्री कर मुनाफा कमाते हैं। जबकि पहले से बनी मिठाइयां उपभोक्ता की सेहत खराब कर देती हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से अब ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कस दिया गया है। खाद्य ...