नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Tonbo Imaging IPO: डिफेंस सेक्टर में काम करने वाली कंपनी टोंबो इमेजिंग इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 15 अक्टूबर 2026 को खुलने जा रहा है। इसमें निवेशक 19 अक्टूबर तक पैसा लगा सकेंगे। कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 665 रुपये से 700 रुपये तय किया है। यह कंपनी सेना और सुरक्षा बलों के लिए थर्मल इमेजिंग, मिसाइल से जुड़े सिस्टम और टारगेटिंग जैसे मॉडर्न इक्विपमेंट बनाती है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर अभी से ही 420 रुपये प्रीमियम पर पहुंच गया है। इस हिसाब से लिस्टिंग पर यह शेयर लिस्टिंग पर करीबन 60 पर्सेंट तक का मुनाफा करा सकता है। हालांकि, IPO में पैसा लगाने से पहले कंपनी के कारोबार और मुनाफे से जुड़ी जानकारी समझना जरूरी है।19 अक्टूबर तक लगा सकते हैं दांव टोंबो इमेजिंग इंडिया में एंकर निवेशक 14 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे।...