नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- महिंद्रा अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV XUV 3XO को जल्द अपडेट करने की तैयारी कर रही है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार इसके अपडेटेड वर्जन को 15 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसे ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह अपकमिंग एसयूवी XUV 3XO का फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह महिंद्रा का पहली CNG पैसेंजर व्हीलकल बन जाएगा ।पहली बार फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का ऑप्शन महिंद्रा ने XUV 3XO को 2024 में लॉन्च किया था। तब से यह कंपनी की मेन कॉम्पैक्ट एसयूवी की लिस्ट में शामिल है। कंपनी ने हाल में इसके REVX और REVX Edge जैसे नए वेरिएंट को भी लॉन्च किया है। अब सीएनजी की बढ़ती डिमांड को देखते हुए महिंद्रा XUV 3XO में फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट ऑफर कर सकती ह...