समस्तीपुर, अगस्त 13 -- पूसा। गरीबों, भूमिहीनों, खेत-मजदूरों, किसानों, प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान समेत 15 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन, पूसा के समक्ष सामूहिक अनशन-सत्याग्रह शुरू किया। जो 14 अगस्त को अपराह्न 4 बजे तक जारी रहेगा। अध्यक्षता खेग्रामस नेता राजेश शर्मा एवं संचालन दीपक कुमार चौधरी ने किया। मौके पर भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, एलपीसी, भूमि मापी एवं विभिन्न प्रमाण-पत्रों से संबंधित कार्यों में अनावश्यक विलंब एवं कथित मनमानी पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- खेग्रामस ने 15 सूत्री मांग को ले शुरू किया दो दिवसीय सत्याग्रह जिला कमेटी सदस्य रौशन कु...