हजारीबाग, अप्रैल 11 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ की बैठक सांढ़ पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की, जबकि संचालन मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो ने किया। बैठक में पेयजल की समस्या, आबुआ आवास लाभुकों के खाते में भुगतान नहीं होने तथा 15वें वित्त आयोग से बोरिंग की व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पंचायतों को 52 लाख रुपये मिलने की बात पूरी तरह अफवाह है। अब तक पंचायतों को पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 की राशि प्राप्त नहीं हुई है। बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, चेपाकला पंचायत के मुखिया अनिकेत कुमार नायक, मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीरमुल्लाह खान, हरली पंचायत की मुखिया कविता देवी, तलसवार पं...