बलिया, अप्रैल 25 -- बलिया, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार गुप्त 'मिठाईलाल' ने अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी कर शासन की ओर से प्राप्त 15वें वित्त के धनराशि के सापेक्ष कार्यों के प्रस्ताव पर निरीक्षण और अनुमति हस्ताक्षर नहीं करने पर जवाब मांगा है।चेयरमैन ने बताया है कि शासन से लगभग 18 करोड़ रुपये की धनराशि 15वें वित्त की योजना से प्राप्त हुई है। इसके सापेक्ष कार्यों का प्रस्ताव बनाकर चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से जिलाधिकारी को स्वीकृति के लिए प्रेषित करना है। परीक्षण और हस्ताक्षर के लिए तीन माह से कार्यों के प्रस्ताव की सूची निर्माण अनुभाग द्वारा अधिशासी अधिकारी को भेजी गई है, लेकिन अभी तक ईओ द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- छह लाख के भुगतान का चेक निरस्त करने पर उठाए सवाल इसके चलते जि...