प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज। केंद्र सरकार के 15वें वित्त से मिलने वाले बजट का पूरी तरह शहर का पर्यावरण सुधार पर व्यय होगा। इस बजट की राशि से धूल कम करने के उपाय कर सकते हैं, लेकिन नगर निगम या जलकल के वाहनों की मरम्मत पर व्यय नहीं कर सकते। पुनरीक्षित बजट पर मंगलवार को मिनी सदन की बैठक में पार्षदों ने 15वित्त का मुद्दा उठाया। पार्षदों ने पूछा कि आखिर पुनरीक्षित बजट पर 15वें वित्त की राशि कम क्यों कर दी गई। जवाब में नगर आयुक्त साईं तेजा ने कहा कि इस मद से वाहनों की मरम्मत नहीं कर सकते। अब नगर निगम कूड़ा उठाने वाले वाहनों की मरम्मत अपनी निधि से कर रहा है। नगर आयु्क्त ने कहा कि शासन से आए आदेश के बाद 15वें वित्त के बजट से वाहनों की मरम्मत रोक नहीं किया जा रहा है। वाहनों की मरम्मत के लिए नगर निगम ने पुनरीक्षित बजट में अपनी निधि से प्रावधान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.