कन्नौज, मार्च 19 -- खडिऩी, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए क्षेत्र पंचायतों द्वारा 15वें वित्त आयोग की शेष धनराशि से विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। क्षेत्र पंचायतों के खातों में वर्तमान समय में लगभग 28 लाख रुपये उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग आमजन की सुविधा से जुड़े कार्यों पर प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक क्षेत्र पंचायतों द्वारा करीब एक करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। अब शेष धनराशि से ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनका लाभ एक से अधिक गांवों के लोगों को मिल सके। इनमें सडक़ निर्माण, ग्रे-वाटर मैनेजमेंट, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्य शामिल हैं। क्षेत्र पंचायतों द्वारा कार्यों के चयन के लिए पहले से कार्ययोजना तैयार की जाती है, ज...