चाईबासा, जुलाई 16 -- चाईबासा। ग्रामीण क्षेत्रों में माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट प्राण के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के 158 पंचायत सचिवालयों और 63 विद्यालयों सहित कुल 221 स्थानों पर सेनेटरी नैपकिन इंसिनरेटर (भस्मक) स्थापित किए गए हैं। 15वें वित्त आयोग की राशि से लगाए गए इन भस्मकों के माध्यम से उपयोग किए गए सेनेटरी नैपकिन का सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल निस्तारण सुनिश्चित होगा। जिला प्रशासन ने इसके साथ पंचायतों और विद्यालयों में जागरूकता अभियान भी चलाया, जिसमें महिलाओं, छात्राओं, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्वयं सहायता समूहों को माहवारी स्वच्छता, भस्मक के उपयोग और वैज्ञानिक अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी गई। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पंचायत सचिवालयों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के केंद्र के रूप में व...