पटना, दिसम्बर 11 -- केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक बिहार को 15वें वित्त आयोग के तहत 11 हजार 806 करोड़ मिले हैं। इनमें 2022-23 में 4109 करोड़, 2023-24 में 3842 करोड़ और 2024-25 में 3855 करोड़ मिले। केंद्रीय मंत्री गुरुवार को संसद में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। सांसद डॉ. भीम सिंह ग्राम पंचायतों को दिये जा रहे केंद्रीय अनुदानों, उनके उपयोग और प्रगति की स्थिति पर पूरक प्रश्न उठाए थे। मंत्री ने आगे बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत मिली राशि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, स्वच्छता, सड़क मरम्मत, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सार्वजनिक भवनों के निर्माण जैसे कार्य में किये जाते हैं। इसको लेकर डॉ. सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास और स्थानीय शासन को मजबूत करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.