बरेली, अप्रैल 26 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्रेड हार्टस स्कूल के खेल मैदान में शनिवार को 15वीं वीरेंद्र सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ एसआरएमएस के कार्यकारी निदेशक आदित्यमूर्ति ने किया। कई वर्षों से इस प्रतियोगिता में टीमों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। तीन दिवसीय इस आयोजन में इस बार 85 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें 55 टीमें बालक वर्ग, 30 बालिका वर्ग की हैं। रविवार सुबह सात बजे अगले राउंड के सभी मैच व क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे। शुभारंभ मैच बालक वर्ग-19 में जीपीएम व नारायणा ई-टेक्नो के बीच हुआ। नारायणा ई-टेक्नो ने सीधे सेटों में 2-0 से मुकाबले को जीता। इसी वर्ग में बिशप कैंट व सोबती के बीच हुए मैच में बिशप कैंट ने 2-0से जीता। महामाया स्कूल ने डीपीएस को 2-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.