चाईबासा, अप्रैल 22 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उद्योगपति पदम जैन की ओर से प्रायोजित 15वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 24 अप्रैल से शुरू होगी। जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 14 स्कूल हिस्सा ले रहे हैं। सभी स्कूलों को चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में गत वर्ष की संयुक्त विजेता टीम सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा, पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा, डीपीएस पब्लिक स्कूल चाईबासा और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर शामिल हैं। ग्रुप-बी में मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया, शारदा उच्च विद्यालय बड़ा बैदी और आइडियल इंगलिश स्कूल जगन्नाथपुर हैं। यह भी पढ़ें- दतिया एवं सीएई के बीच आज से होगी क्रिकेट सीरीज ग्रुप-सी में गत ...