सासाराम, अप्रैल 23 -- डेहरी, एक संवाददाता। श्री राम सेवक समिति पटनवा कला के तत्वावधान में 15वें दो दिवसीय हनुमान महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। महोत्सव नौ व 10 मई को मनाया जाएगा। पहले दिन 9 मई को प्रातः 7 बजे पूजा-अर्चना के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे से अखंड हरिकीर्तन व श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 15वां दो दिवसीय हनुमान महोत्सव नौ व 10 मई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...