1495 टीबी मरीजों को गोद लिया
लखनऊ, सितम्बर 21 -- सेवा संकल्प अभियान के तहत टीबी उन्मूलन को लेकर बड़ी पहल हुई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व जनभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं सहित कुल 556 निक्षय मित्रों ने 1495 टीबी मरीजों को गोद लिया है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि टीबी इलाज में नियमित दवा के साथ प्रोटीनयुक्त पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी है। निक्षय मित्र मरीजों को पोषण सहयोग, परामर्श और इलाज पूरा करने के लिए प्रोत्साहन देंगे। उन्होंने आमजन से निक्षय मित्र बनने की अपील की। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत मरीजों को जांच, इलाज और परामर्श दिया जा रहा है। इस अभियान में राज्यपाल और जनभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 76 मरीजों को गोद लिया है। गोद लिए गए मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.