औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों की पहचान करने का दिया निर्देश औरंगाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इसमें सदर अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्था और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को मिल रही स्वास्थ्य व पोषण सुविधाओं की समीक्षा की गई। सदर अस्पताल में 20 बेड की क्षमता वाला पोषण पुनर्वास केंद्र संचालित है। बैठक में बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अब तक जिले के 149 गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र से जोड़ा गया है। डीएम ने इस प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ऐसे बच्चों की पहचान कर सदर अस्पताल स्थित पो...