सीतामढ़ी, जून 27 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 31 जांच पदाधिकारियों ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित 149 आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निष्कर्ष डीएम रिची पांडेय के निर्देश के आलोक में चलाए गए निरीक्षण अभियान के रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सामान्य एवं संतोषजनक पाया गया। हालांकि, तीन परियोजनाओं के तहत कुछ केंद्रों में अनियमितताएं सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान रीगा प्रखंड की पकड़ी दक्षिणी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-120 में बच्चों को निर्धारित मात्रा से कम नाश्ता दिए जाने की शिक...