लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, संवाददाता। बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल की ओर से मड़ियांव स्थित रामलीला मैदान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। कैंप संयोजक डूडा सीआरपी वेनेसा क्षेत्र अध्यक्ष कुसुम मौजूद रहीं। शिविर में शहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बीपी, शुगर, वजन व अन्य जांच की। साथ ही निशुल्क 58 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में 147 लोगों की जांच हुई। सावित्री देवी, सुनीता पांडेय, पदम प्रकाश पांडेय, ऊषा पांडेय आदि को चश्मा दिया गया। डॉक्टरों ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को अहम सुझाव दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...