पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। शासन में कैबिनेट की बैठक में मेरठ और कानपुर देहात के क्षेत्र में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वासन की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद जिले की चार तहसीलों में निवास कर रहे पूर्वी पाकिस्तान और बांग्लादेश से आए विस्थापितों के वारिसों में भी उम्मीद जागी है कि उन्हें भी भूमिधरी अधिकार मिलेगा। जिले में बीसलपुर तहसील को छोड़ कर बाकी अन्य चार तहसीलों में भूमिधरी का अधिकार पाने की आस में जिले के 2196 लोगों का ब्योरा बनाया गया था। गुरुवार को उप्र सरकार की केबिनेट बैठक के बाद मेरठ की मवाना तहसील में नंगला गोसाई और कानपुर देहात की रसूलाबाद तहसील के लोगों के लिए खुशी भरी खबर आई है। इसी क्रम में जिले में भी ऐसे पात्र लोग इंतजार में हैं कि उनको भी भूमिधरी अधिकार मिल सकेगा। जिले में सदर समेत पूरनपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.