आगरा, सितम्बर 4 -- लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 30 अगस्त से दो सितंबर तक रोडवेज बसों में 1466 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की और किराये के 1.94 लाख रुपये से अधिक बचाए। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। 30 अगस्त को 92 महिलाओं ने यात्रा करके 17514 रुपये, 31 अगस्त को 445 महिलाओं ने 54306 रुपये, एक सितंबर को 452 महिलाओं ने 61813 रुपये और दो सितंबर को 477 महिलाओं ने 60796 रुपये मुफ्त यात्रा करके बचाए। 30 अगस्त को सबसे कम और दो सितंबर को सबसे अधिक महिलाओं ने बसों में मुफ्त सफर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...