1462 हिस्ट्रीशीटरों का हुआ सत्यापन, खिंची फोटो
कानपुर, जून 28 -- कानपुर। जिले के 1462 हिस्ट्रीशीटरों का रविवार को एक साथ सत्यापन कराया गया। उनके लिए ऑपरेशन शिनाख्त चलाया गया। कमिश्नरेट पुलिस ने चारों जोनों में सत्यापन किया। इसमें हिस्ट्रीशीटरों के वर्तमान निवास, गतिविधि, सामाजिक व्यवहार और ऑनलाइन सत्यापन की कार्रवाई हुई। सभी हिस्ट्रीशीटरों के फिंगर प्रिंट, वर्तमान फोटो और पूरे विवरण के साथ थाने के रजिस्टर में दर्ज कराया गया। जिससे भविष्य में हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की जा सके। सभी को अपराध में संलिप्त न रहने की चेतावनी भी दी गई। पूर्वी जोन में 290, पश्चिम जोन में 320, दक्षिण जोन में 202 और सेंट्रल जोन में 650 हिस्ट्रीशीटरों का भौतिक सत्यापन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.