नई दिल्ली, अगस्त 4 -- IPO News: बेन कैपिटल के निवेश वाली कंपनी धूत ट्रांसमिशन (Dhoot Transmission) ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। यह आईपीओ 10 अगस्त से 12 अगस्त तक खुला था। एंकर इनवेस्टर्स के लिए इश्यू 7 अगस्त को खुल जाएगा। बता दें, ग्रे मार्केट में भी कंपनी का आईपीओ अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।क्या है प्राइस बैंड (Dhoot Transmission Price band) धूत ट्रांसमिशन आईपीओ का प्राइस बैंड 829 रुपये से 871 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 17 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को कम से कम 14807 रुपये का दांव लगाना होगा। आईपीओ का साइज 3066.89 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1400 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए मौजूदा निवेशक 1.9 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। बेन कैपिटल की तरफ से भी शेयरों की बिक्री ...