मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर। नगर के भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कालेज में बुधवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत सेवा योजन विभाग की ओर से केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कैंपस प्लूसमेंट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले भर के कुल 447 बेरोजगार युवकों ने भाग लिया। साक्षात्कार के बाद 146 युवकों को विभिन्न पदों सेल्स आफिसर,शाखा प्रबंधक के लिए कंपनी की ओर से आफर लेटर दिया गया। इस दौरान कालेज के प्राचार्य प्रो.अशोक सिंह, सहायक निदेशक सेवा योजन आदि रहे। संचालक डा.राम मोहन अस्थाना ने किया। यह भी पढ़ें- सीएमपी डिग्री कॉलेज के 14 विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...