वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। अहिरौली स्थित यूनियन बैंक रूरल स्टाफ इम्पलायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में गुरुवार को प्रमाण पत्र वितरण हुआ। बीडीओ चोलापुर शिवनारायण सिंह एवं एलडीएम अविनाश अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित 146 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिये गए। 12 दिनी फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम में इन्होंने प्रशिक्षण लिया है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बीसी सखी, ब्यूटी पार्लर एवं महिला सिलाई जैसे विविध कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान इंस्टीटूयूट के निदेशक अंबरीश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...