146 करोड़ का सरकारी भ्रष्टाचार, सिर्फ 6 साल में पुल हुआ जर्जर
लखीसराय, जून 2 -- - आईआईटी पटना करेगी इलाज, कई अफसरों और ठेकेदारों की गर्दन नपना तय लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनता की गाढ़ी कमाई के 146 करोड़ रुपये किस तरह चंद सालों में भरभरा कर दरक जाते हैं इसका जीता जागता नमूना लखीसराय बायपास रेल ओवरब्रिज पर देखने को मिल रहा है। महज 6 साल पहले जिस पुल को शहर की लाइफलाइन बताकर वाहवाही लूटी गई थी आज वह अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पुल के पिलरों और गर्डरों में आई बड़ी-बड़ी दरारों ने न सिर्फ प्रशासन की नींद उड़ा दी है बल्कि पूरे सिस्टम की साख पर भी एक बड़ा क्रैक लगा दिया है। इस गंभीर मामले पर एक्शन लेते हुए पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार पाल मंगलवार को लाव लश्कर के साथ लखीसराय पहुंचे। उन्होंने डीएम शैलेन्द्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार की मौजूदगी में ग्राउंड जीरो पर जाकर इस जर्जर पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.