नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- पुरुषों और महिलाओं के लिए फ्लेवर्ड कंडोम बनाने वाली कंपनी अनोंदिता मेडिकेयर के शेयरों में बाजार में उतरने के बाद से गजब की तेजी आई है। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर बुधवार को NSE में 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 1017.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 1 सितंबर 2025 को बाजार में लिस्ट हुए हैं। पिछले चार महीने में कंडोम बनाने वाली कंपनी के शेयर 600 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयरों ने बुधवार को 52 हफ्ते का अपना नया हाई भी बनाया है। IPO में 145 रुपये था शेयर का दामअनोंदिता मेडिकेयर (Anondita Medicare) के आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 145 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 22 अगस्त 2025 को खुला था और यह 26 अगस्त तक ओपन रहा। कंडोम कंपनी के शेयर 1 सितंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.