खगडि़या, जुलाई 30 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के दाढ़ी मोड़ के निकट से एसटीएफ के सहयोग से पुलिस ने दो बदमाशों को 144 पीस कारतूस व 95 हजार 200 रुपए नकद के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के जलकौड़ा के रहने वाले मो कासिम के पुत्र जफर आलम व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगली टोला के रहने वाले छेदी यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। एसपी भानुप्रताप सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डीआईयू व एसटीएफ व स्थानीय पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में राहुल कुमार को दाढी मोड़ के निकट 29 कारतूस, एक मोबाइल व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जंगली मंडल टोला में चार मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, चार गिरफ्तार वहीं कार्रवाई में जफ...