मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरनगर। हनुमत जन्मोत्सव पर रेशू विहार के भंडारे का शुभारंभ जिला पंचायत परिषद अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने आमजनों के साथ मिलकर किया। समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू ने सभी का अभिनंदन करते हुए सभी से भारत को विश्व महाशक्ति बनाने का आह्वान किया। कर्मकांडी पंडित राजेश ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ संपन्न कराया। साथ ही 144 करोड़ भारतीय के सेवा संकल्प को मजबूत करने के लिए पूजन किया। ताकि 144 करोड़ के शोध को धरातल पर उतार कर सभी का चहुंमुखी विकास किया जा सके। भंडारे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, भारत विकास के अध्यक्ष जयप्रकाश गर्ग, ज्ञान कुमार एड., शोभित गर्ग, साधना गर्ग, शैला गर्ग, डा. गिरीश कुमार आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...