1433 स्कूलों ने नहीं शुरू किया डीबीटी का काम, मांगा स्पष्टीकरण
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 1433 सरकारी स्कूलों ने बच्चों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देने को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) का काम शुरू भी नहीं किया है, जबकि इस काम को करने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है। इन स्कूलों से शिक्षा अधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है।
शिक्षा के लाभ जिले के 3398 में महज 1965 स्कूलों के बच्चों को ही इस साल योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। स्कूलों को लाभुक योजनाओं के लिए बच्चों की 75 फीसदी उपस्थिति को चिह्नित करने का निर्देश मिला था। स्कूल में कितने बच्चे नामांकित हैं, इसमें किन-किन बच्चों की 75 फीसदी उपस्थिति की शर्त पूरी हो रही है, उनके नाम के सामने यस और नो कर ई शिक्षा कोष पोर्टल पर अपलोड करना था। जिन 1965 स्कूलों ने डीबीटी के लिए काम किया, उनमें अब तक प्रखंड स्तर पर महज 753 स्कूलों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.