गौरीगंज, अगस्त 3 -- अमेठी। संवाददाता बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 1426 शिक्षकों की प्रोन्नत वेतनमान के लिए सूची तैयार कर ली है। सूची को संबंधित विकासखंडों को भेज दिया गया है। अब ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की वरिष्ठता का क्रम निर्धारित किया जाएगा। इसके बाद पात्र शिक्षकों का चयन कर उन्हें प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।एक ही पद पर 22 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके और चयन वेतनमान का लाभ प्राप्त कर चुके शिक्षक प्रोन्नत वेतनमान के लिए पात्र होंगे। हालांकि, सभी पात्र शिक्षकों को एक साथ इसका लाभ नहीं मिलेगा। शासन की व्यवस्था के अनुसार वरिष्ठता के आधार पर कुल पात्र शिक्षकों में से 20 प्रतिशत शिक्षकों का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 4 हजार एलटी ग्रेड शिक्षकों का प्रमोशन फंसा, आयोग की आपत्तियों से अटका मामला वरिष्ठ सहायक विकास तिवारी ने बताया कि प्रोन्...