142 आंगनबाड़ी व मुख्य सेविकाओं स्मार्ट फोन वितरित
मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाईस और स्मार्टफोन का वितरण आंगनबाडी केन्द्र भवन नई डिजाइन का विमोचन, आंगनबाडी केन्द्र भवनों व परियोजना कार्यालय का लोकार्पण लखनऊ में किया गया। जिसका सीधा प्रसारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में दिखाया गया। कार्यक्रम को शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल तथा एमएलसी वंदना वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जनपद में निर्मित 35 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों, चार बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० वीरपाल निर्वाल के द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाईस एवं 142 स्मार्ट फोन का वितरण भी किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.