कानपुर, मार्च 25 -- श्याम नगर स्थित 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर नगर के परेड मैदान पर 13वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन आर्चरी प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक सेनानायक सुधाकर मिश्र ने किया। शिविरपाल चंद्रेश्वर और दलनायक ब्रजकिशोर साहू ने मुख्य अतिथि को ट्रीपॉट भेंटकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इससे पहले हिस्सा लेने आई 37वीं वाहिनी कानपुर नगर, 33वीं वाहिनी झांसी, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, चतुर्थ एवं 42वीं वाहिनी प्रयागराज, 34वीं एवं 36वीं वाहिनी वाराणसी, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर और 48वीं वाहिनी सोनभद्र की टीमों ने मार्चपास्ट किया। पहले दिन 30 मीटर आर्चरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 142 अंकों के साथ चतुर्थ वाहिनी प्रयागराज अरविंद कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.