141 लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश
चाईबासा, जून 28 -- चाईबासा। जिले के सभी 18 प्रखंडों में गृह प्रवेश दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न आवास योजनाओं के तहत पूर्ण हुए 141 नवनिर्मित आवासों में लाभुक परिवारों का विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभुक परिवारों ने अपने नए घरों में पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूजा-अर्चना के साथ प्रवेश किया। सभी लाभुकों को जिला प्रशासन की ओर से उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर प्रदान कर उनके नए जीवन की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। गृह प्रवेश दिवस का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों एवं सहायक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- अबुआ आवास योजना के लाभुक का कराया गृह प्रवेश प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने संबंधित प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.