भागलपुर, जून 26 -- नवगछिया, निज संवाददाता। परबत्ता पुलिस ने 141.14 ग्राम गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। एसपी कार्यालय से मिले प्रेस रिलीज में बताया गया है कि 24 जून को परबत्ता थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप गरैया के पास गुमटी में एक महिला मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री करती है। परबत्ता थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर 141.14 ग्राम गांजा के साथ महिला सुलेखा देवी पति उमेश भगत घर गरैया परबत्ता को गिरफ्तार किया गया। परबत्ता थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...