1400 मेडिकल स्टोर बंद, हड़ताल बनी मरीजों के लिए सजा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा कारोबारियों ने बुधवार को हड़ताल की। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जनपद में करीब 1400 मेडिकल स्टोर बंद रहे। दोपहर को जरूर दवा दुकानों के शटर उठ गए। सुबह से ही मरीज और तीमारदार दवा को भटकते दिखे। प्राइवेट नर्सिंग होम में जरूर हड़ताल ज्यादा प्रभावी नहीं दिखाई पड़ी। नर्सिंग होम में संचालित मेडिकल स्टोरों में मरीजों के लिए दवा मिलती रही। हड़ताली कैमिस्टों का आरोप है कि आनलाइन कंपनियां बिना डॉक्टर के पर्चे और फार्मासिस्ट के दवाएं बेच रहे हैं। इससे लोगों की जान खतरे में है। कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर कैमिस्टों ने सुबह से ही शहर में निगरानी बढ़ा दी। जत्थों के रूप में पहुंचे कैमिस्टों ने जहां कहीं भी दुकाने खुली मिलेंगी उसे बंद कराया। हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.