नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- मर्सिडीज-बेंज इंडिया (Mercede-Benz India) ने ब्रैंड के 140 साल पूरे होने के ग्लोबल माइलस्टोन के खास मौके पर भारत में C-Class और E-Class के स्पेशल 'सेलिब्रेशन एडिशन' को लॉन्च किया है। लिमिटेड स्टॉक में उपलब्ध इन मॉडल्स की घोषणा CLA इलेक्ट्रिक के लॉन्च के साथ की गई थी। ये EQS और Maybach GLS जैसे मॉडल्स के लिए पहले लॉन्च किए गए इसी तरह के स्पेशल एडिशन की तरह ही हैं। खास बात यह है कि दोनों एडिशन की केवल 140-140 यूनिट ही बनाई गई हैं। कीमत की बात करें तो, मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास सेलिब्रेशन एडिशन की कीमत 62.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो स्टैंडर्ड वर्जन (शुरुआती कीमत 59.90 लाख रुपये) से अधिक है। वहीं, ई-क्लास सेलिब्रेशन एडिशन 82.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है, जबकि इसके रेगुलर मॉडल की कीमत 80 लाख रुपये है।मेकैनि...