गढ़वा, मार्च 8 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी बाजार में स्थित अत्यंत प्राचीन देवी मंदिर की प्रतिमा को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नवनिर्मित मंदिर में स्थापित कर दिया गया। 140 वर्ष से पुराने और जीर्ण-शीर्ण मंदिर में विराजमान देवी मां को अब श्रद्धालुओं की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए नये भव्य मंदिर में प्रतिष्ठापित किया गया। उक्त अवसर को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया खरौंधी बाजार का यह देवी मंदिर काफी पुराना है और यहां विराजमान देवी मां को लोग दिव्य और चमत्कारिक मानते हैं। लंबे समय से मंदिर के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से पुराने मंदिर के समीप ही एक भव्य नवनिर्मित मंदिर का निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.