मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- पारू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर 140 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। एएसआई शंकर प्रसाद ने बताया कि बैजलपुर गांव से 80 लीटर शराब के साथ विजय सहनी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, कर्मवारी गांव में एएसआई पंकज कुमार ने शंभू मांझी के घर छापेमारी कर 60 लीटर शराब बरामद की। तस्कर भागने में सफल रहा। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि विजय सहनी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.