मधुबनी, अप्रैल 5 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। मॉडल प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के निर्माण की दिशा में काम तेज हो गया है। भवन निर्माण विभाग की देखरेख में करीब 14.80 करोड़ रुपये की लागत से जी प्लस टू भवन बनाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पुराने भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निर्माण स्थल पर मौजूद टीपीसी भवन, गार्ड रूम समेत कई पुराने ढांचों को तोड़ा जा चुका है, जबकि अन्य भवनों को ध्वस्त करने का कार्य जारी है। वहीं, मलबा (स्क्रैप) हटाने के लिए लगभग 3 लाख रुपये में अलग से टेंडर किया गया है और यह काम भी शुरू हो गया है। नए भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचलाधिकारी (सीओ) के लिए अलग-अलग चैम्बर, आरटीपीएस काउंटर, रिकॉर्ड रूम, आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल सहित विभिन्न प्रखंड स्तरीय कार्यालय एक ही परिसर में संचालित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.