बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बीहट,निज संवाददाता। जीरोमाइल सहायक थाना पुलिस ने 14.72 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। जीरोमाइल सहायक थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। उन्होंने तत्क्षण जीरोमाइल गोलंबर से लेकर हर्ल टाउनशिप के निकट पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल को तैनात कर नजर रखना शुरू किया। रविवार की शाम करीब सात बजे जीरोमाइल गोलंबर से थोड़ा आगे दो व्यक्ति ई-रिक्शा से उतरकर दूसरी गाड़ी पकड़ने के लिए पैदल बीहट की ओर जाने लगा। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने खदेड़कर जब उन्हें पकड़ा और पिट्ठू बैग तथा झोला की तलाशी ली तो दोनों के पास से गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े युवकों में नयागांव के वार्ड दो न...