सहरसा, मार्च 1 -- सहरसा, नगर संवाददाता । शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष , एसपी हिमांशु ने ऑपरेशन मुस्कान फेज सात के तहत कुल 64 मोबाइल फोन को बरामद कर वास्तविक मोबाइल धारकों को दिया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख 52 हजार 364 रूपये है। इससे पहले छह फेज के दौरान 288 मोबाइल फोन को बरामद कर वास्तविक मोबाइल धारकों को दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 41 लाख 88 हजार 785 रूपया है।कोसी डीआईजी ने कहा कि सहरसा वासियो के जीवन में हरसंभव सहायता एवं उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की दिशा में सहरसा पुलिस निरंतर प्रयासरत है। एसपी के नेतृत्व में सहरसा पुलिस टीम अच्छा काम कर रही है।जिससे लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। इस मौके पर साइबर डीएसपी अजित कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। जानकारी हो की आपरेशन मुस्कान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.