पूर्णिया, अप्रैल 14 -- केनगर, एक संवाददाता। संध्या गश्ती के दौरान केनगर पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई थाना क्षेत्र के बेला रिकावगंज पंचायत स्थित बालू घाट बहियार के पास की गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध अवस्था में बोरी माथे पर उठाए मक्का खेत की ओर जाते दिखा। पुलिस वाहन को देखते ही वह भागने लगा, जिसके बाद जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर बोरी से विभिन्न ब्रांड की कुल 14.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- शराब के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गिरफ्तार युवक की पहचान बेला रिकावगंज पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी टुनटुन य...