14.04 करोड़ की लागत से पथरगामा-बसंतराय-कोरियाना सड़क होगी सुदृढ़
गोड्डा, जुलाई 18 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा-बसंतराय-कोरियाना पथ के सुदृढ़ीकरण एवं राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य का शनिवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग द्वारा योजना मद से कराए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य का शिलान्यास राज्य के उद्योग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव ने किया। करीब 22.958 किलोमीटर लंबी इस सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 14 करोड़ 4 लाख 5 हजार 100 रुपये की लागत आएगी। लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से पथरगामा, बसंतराय और कोरियाना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में खुशी का माहौल है। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.